Loading...
अभी-अभी:

आईएमए की कॉल पर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

image

Jun 17, 2019

धर्मेन्द्र शर्मा : आईएमए की कॉल पर डॉक्टरों की हड़ताल से अब मरीज खासे परेशान हो रहे हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में जो 20 जिलों के मरीजों का इलाज करता है। आज उसी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल से अफरा-तफरी मची हुई है। जी हां, मरीज अपने अटेंडर के साथ परेशान हो रहे हैं। खुद ही अटेंडर मरीजों का एक्सरे कराने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अपने पेशेंट को स्ट्रेचर पर लिए घूम रहे हैं। 

दरअसल पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के हमले के बाद आज देशभर में डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं, ऐसे में ग्वालियर में भी डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं और अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर वे अड़े हुए हैं। ऐसे में दूर दराज के इलाकों में आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजोंं का कहना है कि जब इलाज ही नहीं किया जा रहा है तो फिर 10 रूपए का इलाज का पर्चा क्यों बनाया जा रहा है हालांकि अस्पताल अधीक्षक सभी को इलाज मुहैया कराने की बात कह रहे हैं। फिलहाल सांकेतिक रूप से डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल का कॉल किया है, लेकिन मांगे नहीं मानी गई तो आगे भी हड़ताल जारी रह सकती है।