Loading...
अभी-अभी:

250 गायों की मौत पर प्रदर्शन, आरोपी संचालक को फांसी देने की उठी मांग

image

Aug 19, 2017

मुंगेली : दुर्ग के बीजेपी नेता हरीश वर्मा के शगुन गौशाला में 250 गायों की मौत की घटना से लोगों में तीव्र आक्रोश पनपने लगा हैं। जगह-जगह गौशाला संचालक का पुतला फूंका जा रहा हैं। वहीं मुंगेली चौक में सर्वदलीय मंच के सदस्यों ने गौशाला संचालक का पुतला दहन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। गौमाता के हत्यारे भाजपा नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, साथ ही 2 सौ से अधिक गायों की भूख-प्यास से हुए मौत की घटना पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह ने कड़ी निंदा की। वहीं सभी प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में गौ हत्या के दोषी संचालक को फांसी की सजा देने की मांग की। सर्वदलीय मंच की ओर से बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।