Loading...
अभी-अभी:

महासमुंदः प्रदेश भर से 257 उपनिरिक्षकों के तबादले, महासमुंद जिले के 13 उप निरीक्षक भी शामिल

image

Oct 11, 2019

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने पूरे प्रदेश भर से 257 उपनिरिक्षकों के तबादले कर दिये है। इस तबादले में महासमुंद जिले के 13 उप निरीक्षक शामिल हैं। महासमुंद जिले में तैनात पुलिस उप निरीक्षकों में सुधांशु बघेल सुकमा, योगेश कुमार सोना सुकमा, आशीष कुमार अंसारी सुकमा, रमेश कुमार जायसवाल सुकमा, अशोक कुमार यादव सुकमा, अजय कुमार वारे सुकमा, पवन पुनित तिर्की सुकमा, संदीप कुमार सुकमा, हेमलाल नाग दंतेवाड़ा, कल्याण सोनवानी दंतेवाड़ा, कमल कुमार मैरिशा दंतेवाड़ा, परेश कुमार पांडेय दंतेवाड़ा और विवेकानंद पटेल को महासमुन्द से दंतेवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस तबादले से जिले में भारी मात्रा में हो जायेगी पुलिस की कमी

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में लगभग 40 उप निरीक्षकों के पद स्थापना है, उनमें से 26 उप निरीक्षक पदस्थ थे। एक साथ दर्जन भर से अधिक उप निरीक्षकों के बदले 4 उप निरीक्षक भेजे जा रहे हैं। इस तरह महासमुंद में उप निरीक्षकों की संख्या 17 हो जायेगी। महासमुंद पुलिस में पहले से ही उप निरीक्षकों की कमी होने के बावजूद इस तबादले से जिले में पुलिस की कमी भारी मात्रा में हो गई है। पुलिस कप्तान के लिए इस हालात में काम करना कितना मुश्किल होगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। महासमुंद जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और उड़ीसा राज्य से जुड़े होने की वजह से यहां मादक पदार्थ गांजा की तस्करी भारी मात्रा में होती है। जिस पर जिला पुलिस ने कुछ हद तक अंकुश लगाने में कामयाबी पाई थी। वहीं आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय के और जिला जनपद के चुनाव भी होने वाले है इन परिस्थितयों में उप निरीक्षकों की आवश्यकता पुलिस को पड़ेगी। 13 उप निरीक्षकों के तबादले के बाद अब किसी भी थाने के टीआई ने छुट्टी ली तो उस थाने को भगवान भरोसे ही छोडऩा पड़ेगा।