Loading...
अभी-अभी:

40 किलो गांजे के साथ एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा आरोपी फरार

image

Jun 19, 2019

अखिल मानिकपुरी : बिलाईगढ़ पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है। पकड़ा गया आरोपी उड़ीसा के बिलगीर जिला के तुसरा का रहने वाले हैं। वहीं फरार आरोपी की तलाश में बिलाईगढ़ पुलिस जुटी हुई है।

बिलाईगढ़ पुलिस ने गांजा की अवैध तस्करी करते एक अरोपी हेमंत राणा 22 वर्ष उड़ीसा के बिलगीर जिला के तुसरा का रहने वाले को 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 120 हजार बताया जा रहा है। वहीं दूसरा आरोपी प्रेम लाल निवासी पदमपुर फरार है। दोनों टाटा स्पार्क कार में नंबर बदल कर गांजा तस्करी करते थे। जिसकी बिलाईगढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना मिला था। जिसे घेराबंदी कर बिलाईगढ़ के इंदिरा मार्केट पास गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में बिलाईगढ़ पुलिस जुटी हैं।