Loading...
अभी-अभी:

सुकमाः तीन इनामी समेत सात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 

image

Aug 11, 2019

शिवा यादव- माओवादियों को लेकर सुरक्षाबल लगातार आपरेशन चला रही है। आपरेशन मानसून में जवानों को सफलताऐं मिली। जिसके चलते नक्सलियों पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि तीन इनामी समेत सात नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसपर्मण किया। इसके अलावा उनकी निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी शलभ सिन्हा के समक्ष सात नक्सलियों ने आत्मसपर्मण किया, जिसमें तीन नक्सलियों पर इनाम घोषित है। जिसमें प्रमुख रूप से सोड़ी जोगा जो प्लाटून नंबर 24 का सदस्य है, इस पर दो लाख का इनाम घोषित है। इसके अलावा सोढ़ी एर्रे जो केएएमएस अध्यक्ष है इस पर एक लाख का इनाम घोषित है।

सभी नक्सलियों पर कई अपराधों में शामिल होने का आरोप

पोड़ियम नंगा प्लाटून सेक्सन कमांडर हैं। इस पर एक लाख का इनाम घोषित है। इसके अलावा बाकी नक्सलियों और इनामी नक्सलियों को पुलिस ने पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही। इन सभी नक्सलियों पर कई अपराधों में शामिल होने का आरोप है। साथ ही आने वाले दिनों में और भी नक्सली सरेंडर कर सकते हैं। सरेंडर नक्सली पोड़ियम नंदा के निशानदेही पर पुलिस ने विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने 19 नग जिलेटिन जिसका वजन करीब 30 किलो है, उसे बरामद कर लिया है। ये नक्सली आन्ध्रप्रदेश के क्रेशर प्लांट में काम करने के दौरान थोड़ा-थोड़ा इक्क्ठा कर लाते हैं और नक्सलियों को सप्लाई करते है।