Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः होलिका उत्सव के दौरान वो गिर पड़ा जलती हुई होली में 

image

Mar 22, 2019

मनोज कुमार यादव- होलिका दहन के दौरान बैगा आग की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई। 108 की मदद से उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में टीकाराम का पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गया

पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गांव में आज भी देवी देवताओं को मनाने विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है। करतला थाना अंतर्गत फतेहगंज में भी होली की रात होलिका दहन करने बैगा कि एक टोली सुबह 4:00 बजे निकली और गांव में देवी देवताओं को सुमरन कर होली दहन किया गया। इस दौरान 35 वर्षीय टीका राम राठिया जलते हुए होली में ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई और 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया। ये दुर्घटना पूजा करते समय गड्ढे में पैर फिसलने के चलते घटित हुई है। इस हादसे में टीकाराम का पैर और हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे पहले करतला के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।