Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः नगर सैनिक पर लगा महिला सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ छेड़छाड़ का आरोप

image

Jun 3, 2019

मनोज यादव- जिला चिकित्सालय परिसर इन दिनों सुर्खियों का अड्डा बन गया है। भूत, छेड़छाड़, आरोप-प्रत्यारोप, राजनीति के लिए एक परिसर कुख्यात होने लगा है। इसी कड़ी में नगर सैनिक और एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला सिक्योरिटी इंचार्ज के बीच छिड़े घमासान ने नया विवाद पैदा कर दिया है। जिला चिकित्सालय की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था निजी कंपनी कामधेनु के हवाले है। इस कंपनी में महिला और पुरुष दोनों की भागीदारी है। जिला चिकित्सालय चौकी पुलिस में नए रंग रूट भी नगर सैनिक के लिबास में घूमते हैं। ऐसे ही एक नगर सैनिक पर निजी सुरक्षा कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने सनसनीखेज आरोप लगा दिए आरोप भी ऐसा कि इसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। मोहतरमा यहीं पर नहीं रुकी, बल्कि एक और आरोप यह भी जड़ दिया कि नगर सैनिक उससे छेड़छाड़ करता है। ड्यूटी ऑफ होने के बाद उसे घुमाने का प्रस्ताव रखता है।

नगर सैनिक का आरोप है कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया

नगर सैनिक का पक्ष भी कमजोर नहीं है। बाकौल नगर सैनिक एक मंदबुद्धि चाय बेचने वाले को सिक्योरिटी इंचार्ज ने स्टोर रूम में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। उसने जब अधिकार का हवाला देते हुये आपत्ति दर्ज कराई तो उसे झूठे मामले में फंसा दिया गया। प्रीतम ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया। मसलन आरोप लगाने वाले के पति को भी विवाद के चलते नौकरी से हटाया गया है और महिला पर लेनदेन का आरोप है। फिलहाल कारवाही की गाज महिला सिक्योरिटी इंचार्ज पर गिर गई है। कंपनी ने अपनी साख बचाने के लिए महिला को पृथक कर दिया है। हालांकि महिला अभी भी ताल ठोंक रही है कि वह ठेका ही बंद करवा देगी।

जिला चिकित्सालय का विवादों से नाता पुराना नहीं है। सिविल सर्जन भी विवादों के घेरे में आ चुके हैं। निजी क्षेत्र की ठेका कंपनी के कारिंदे भी ऐसे ही हलचलों में समय गंवाते रहे तो भविष्य में बड़ी उलझन सामने आ सकती है। फिलहाल बालको पुलिस पीड़ित युवती की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।