Loading...
अभी-अभी:

अंबिकापुर : महापौर और सभापति ने रखा पार्षदों का सम्मान समारोह, विपक्षी दलों के नेताओं ने ​की आयोजन की जमकर तारीफ

image

Nov 16, 2019

राम कुमार यादव : नगरीय निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही अम्बिकापुर नगर पालिक निगम का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इससे पहले पांच साल तक निगम की सत्ता पर काबिज महापौर और सभापति ने पार्षदों का सम्मान समारोह रखा। इस आयोजन में अम्बिकापुर निगम के सभी 48 वार्ड के पार्षद और निगम के अधिकारी कर्मचारियों की साथ ही शहर के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

सभी कर्मचारियों को सम्मानपत्र से किया सम्मानित
अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर औऱ सभापति की अगुवाई में कराए गए इस सम्मान सामारोह मे दलगत राजनीति से उठकर सभी दल के पार्षदो, एल्डरमैन के साथ निगम कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया था। आयोजन में पार्षदों और निगम कर्मचारियों को सम्मान पत्र और उपहार से सम्मानित किया गया। इस आयोजन के सूत्रधार महापौर डॉ. अजय तिर्की की माने तो ये एक स्वस्थ परपंरा की शुरुआत है। इसमें उस हर व्यक्ति की उपस्थिति थी। जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से निगम की बेहतरी के लिए काम किया है।

पार्षदों ने किया एक दूसरे का मनोरंजन
निगम के इस सम्मान में केवल सम्मान का कार्यक्रम ही नहीं था। बल्कि सम्मान समारोह के साथ सम्मान मंच से पार्षदों को हंसी ठिठोली का मौका भी दिया गया, जिसमें पार्षदों ने एक दूसरे का जमकर मनोरंजन भी किया और यही वजह है कि विपक्षी दल के नेता भी इस आयोजन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

दो अलग विचारधाराओं वाले नेता एक ही मंच पर आये नजर
वैसे तो पार्टी में मौजूद दोनो दलों के पार्षद 5 साल तक विभिन्न मामलों में एक दूसरे की टांग खींचते देखे जाते थे लेकिन इस सम्मान समारोह के बहाने ही सही दो अलग अलग विचारधारा के नेता एक मंच पर नजर आए और ऐसा दृश्य स्वस्थ राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।