Loading...
अभी-अभी:

धमतरीः प्रशासन के कड़े रुख के चलते काम पर लौट रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

image

Mar 29, 2018

धमतरी। पिछले कई दिनों से हड़ताल कर रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में से कई कार्यकर्ताओं को जिला प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। वहीं बर्खास्ति की इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हड़कम्प मच गया है।वहीं अब ये वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे हैं। हालांकि कुछ कार्यकर्ता अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं।

काम पर लौटने दिए थे नोटिस...

दरअसल जिले में 1106 आंगनबाड़ी केन्द्रों के कार्यकर्ता सहायिका पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से आंगनबाड़ी केन्द्रों में कहीं कहीं तालाबंदी की नौबत आन पड़ी थी, तो अधिकांश जगह शासन की अनेक योजनाएं प्रभावित हो रही थीं, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले तो इन केन्द्रों को चलाने के लिए महिला समूहों को जिम्मेदारी दी। बाद इसके कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को काम पर लौटने के नोटिस भी दिए, लेकिन बावजूद इसके कार्यकर्ता और सहायिका वापस नहीं लौटे।जिसके बाद प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी।

रिक्त पदों पर नई नियुक्ति के निर्देश जारी...

जिला प्रशासन ने अब तक हड़ताल पर रहे तकरीबन 47 कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बर्खास्त कर दिया है। वहीं बर्खास्ति के बाद रिक्त हुए पदों पर नई नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। बहरहाल प्रशासन के कड़े रूख को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका काम पर वापस लौट रहे हैं।