Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः आशिक को शरण देना युवक को पड़ गया महंगा, घर पर रखे रूपयों पे किया हाथ साफ

image

Oct 31, 2019

मनोज यादव - एक आशिक को शरण देना युवक को महंगा पड़ गया। आशिक ने शरण देने वाले युवक के घर से नगद 25,000 पार कर दिया। इसकी शिकायत बालको थाना में दर्ज कराई गई। भालू सटका में रहने वाले युवक जीत कुमार का परिचित कोरकोमा निवासी नागेश्वर राठिया से 3 दिन पहले हुआ था। दरअसल भालू सटका में रहने वाले कक्षा सातवीं की छात्रा कोरकोमा पढ़ने जाती थी। इसी दौरान नागेश्वर ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। भालू सटका में छात्रा से मिलने की व्यवस्था जीत कुमार ने कर दी।

अलमारी को तोड़कर रुपए निकाल चंपत हो गया आशिक

इस दौरान नागेश्वर की नजर अलमारी में रखे रुपयों पर पड़ गई और मौका मिलते ही उसने अलमारी को तोड़कर रुपए निकाल चंपत हो गया। आशिकी में साथ देना जीत कुमार को महंगा पड़ गया। अब वह पुलिस की शरण में जा पहुंचा है, जो रकम चोरी हुई है वह जीत कुमार के चाचा की थी। जीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना 112 को दी गई। तब जा कर इसकी शिकायत सम्बंधित थाना बालको में दर्ज कराई गई है।