Loading...
अभी-अभी:

बालोदः जिला पंचायत के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 4 प्रत्याशी हैं वर्तमान में भी जिला पंचायत सदस्य

image

Jan 4, 2020

रोहित ठाकुर - निकाय चुनाव के बाद अब गाँव के सरकार बनाने की शुरुआत हो चुकी है। जिले के 435 ग्राम पंचायत के अलावा 14 जिला पंचायत बनाने के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। जिसको लेकर बालोद जिला भाजपा ने अपने 14 में से 13 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा ने 4 ऐसे प्रत्याशियों पर फिर भरोसा जताया है जो कि वर्तमान में भी जिला पंचायत सदस्य हैं। वहीँ एक बची हुई सीट पर भी देर रात तक अंतिम मुहर लगने की बात की गई। साथ ही इस बार जिला पंचायत में भाजपा के जिलाध्यक्ष ही बैठने के दावे करते दिखे।

भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी

आपको बता दे, इस वक्त निकायों में अपने अध्यक्ष बनाने की जोड़तोड़ चल रही है। इस बीच बालोद जिला भाजपा ने सबसे अपने जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर इस मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि जिस तरह निकाय चुनाव में ओवरआल भाजपा के ज्यादा पार्षद जीतकर आये हैं। उसी तरह पंचायत चुनाव में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और जिला पंचायत में भाजपा के ही जिलाध्यक्ष बैठने के दावे किये। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सूची जारी करते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे ईमानदार पार्टी है और जो कहती है वह करती है। साथ ही इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपनी गलत नीतियों के चलते इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। जिला पंचायत सहित जनपद पंचायत में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा के ही बनने के दावे किये।