Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः भाजयुमो द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने उनके आदेश प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शन

image

Aug 22, 2019

मनोज मिश्ररेकर- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राजनांदगांव के कलेक्ट्रेट के सामने कलेक्टर के आदेश प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। राजनंदगांव कलेक्टर द्वारा बिना उनकी अनुमति के लोकार्पण भूमि पूजन एवं शिलान्यास नहीं करने को लेकर आदेश जारी करने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कलेक्ट्रेट के सामने उनके आदेश की प्रति को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आदेश को वापस नहीं लिए जाने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

भाजपा इसे कांग्रेस की राजनीति षडयंत्र बता रही

राजनंदगांव मे राजनीतिक सरगर्मी तेज चल रही है। भारतीय जनता पार्टी लगातार शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा कलेक्टर के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की बात कह रही है। गौरतलब है कि सांसद के द्वारा जिले के बरबसपुर क्षेत्र में लोकार्पण किए जाने के पहले शासन द्वारा तालाबंदी किए जाने से मामला राजनीति रंग ले चुका है। भाजपा इसे कांग्रेस की राजनीति षडयंत्र बता रही है। इसी तारतम्य में कुछ दिनों पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा लोकार्पण उद्घाटन आदि के संबंध में अनुमति ले जाने के बाबत आदेश निकाला गया है। जिस आदेश को तुगलकी आदेश बताते हुए भाजपा लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है।