Loading...
अभी-अभी:

बसपा व जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न, बनाई जीत की रणनीति

image

Sep 30, 2018

अखिल मानिकपुरी - जिसमे दोनो पार्टी के नेताओ ने भाई चारे के साथ एक होकर विधानसभा बिलाईगढ़ में गठबंधन की जीत पक्की करने के लिए अब कमर कस कर मैदान में उतरने की कार्य योजना तैयार किये है वहीं 13 अक्टूबर को बिलासपुर में बसपा व जोगी कांग्रेस की गठबंधन का महासम्मेलन होने जा रहे है। जिसमे बसपा सुप्रीमो मायावती व जनता कांग्रेस जे सुप्रीमो अजीत जोगी सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें की उसकी भी तैयारी विधानसभा के गठबंधन के नेताओ ने तैयार की है। वहीं गठबंधन होंने से कांग्रेस व भाजपा दोनो के लिए यह विधानसभा को जीत पाना आसान नही है। बसपा व जनता कांग्रेस की गठबंधन दोनो प्रमुख दलों का समीकरण बिगाड़ सकते है। वही गठबंधन में श्याम टंडन को प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल आधिकारिक रूप से गठबंधन में प्रत्याशी का घोषणा नही हो पाया है। बिलाईगढ़ विधानसभा अनुसूचित जाति आरक्षित सीट है। और यहाँ बसपा को 30 से 38 हजार वोट पड़ते आये है। और दोनो पार्टी का गठबंधन होने से गठबंधन को विधानसभा में मजबूती जरूर मिल रहा है।