Loading...
अभी-अभी:

भानूप्रतापपुर : महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली रैली, निर्भया कांड के आरोपियों को सजा देने की उठाई मांग...

image

Dec 7, 2019

राजकुमार दुबे : भानुप्रतापपुर पूरे देश में इन दिनों हैदराबाद में हुए दुष्कर्म के आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर चर्चा में है। वहीं भानूप्रतापपुर के महर्षि वाल्मीकि महाविद्यालय की छात्राओं ने हैदराबाद में हुए एनकाउंटर को लेकर काफी खुशी जताई है। वहीं निर्भया कांड के आरोपियों को अब तक सजा नहीं दिए जाने से काफी आक्रोशित भी दिखे। 

छात्राओं ने निकाली रैली
महाविद्यालय की छात्राओं ने एक रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी की एवं निर्भया कांड के आरोपियों को शीघ्र सजा देने की मांग की। महाविद्यालय की छात्राओं ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है। न्यायपालिका सजा देने में देर करती है जिससे आरोपियों के हौंसले मजबूत होते हैं। वहीं पीड़ित महिलाओं का हौसला डगमगाता है। एक छात्रा ने कहा कि हैदराबाद में आरोपियों को जिस तरह से सजा दी गई उससे भी क्रूरतम सजा दी जानी चाहिए। आरोपियों को इस बात का एहसास होना आवश्यक है कि किसी महिला की आबरू लूटते समय उसे कितनी पीड़ा होती है। उसके परिवार को कितना दर्द झेलना पड़ता है।

आरोपी जब दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता है तब वह उम्र नहीं देखता
वहीं एक छात्रा ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपियों को सजा देने में न्यायालय के द्वारा उम्र की बात खत्म की जानी चाहिए क्योंकि आरोपी जब दुष्कर्म के काम को अंजाम देता है तब वह अपनी उम्र नहीं देखता ना पीड़िता की उम्र देखता है। इन महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले कांकेर जिले नक्सल प्रभावित जिले मैं होने के बाद भी राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण बात पर सवाल पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी और निर्भया के आरोपियों को सजा देने की मांग रखी। जो निश्चित रूप से देश के पिछड़े इलाकों में महिलाओं में जागरूक होने की निशानी है।