Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा

image

Dec 7, 2019

दुर्गेश गुप्ता : कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कमला नगर थाना पहुँची, जहां पर भोपाल सांसद एफआईआर कराने के लिए करीब तीन घंटों से थाने में बैठकर पुलिस के आला अधिकारियों से चर्चा कर रही थी। जिसके बाद कमला नगर थाने में f.i.r. नहीं हुई  जिससे नाराज होकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कमला नगर थाने के गेट पर ही प्रदर्शन दे दिया।

वहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ f.i.r. नहीं होगी जब तक थाने के बाहर धरना प्रदर्शन में बैठी रहूंगी। वहीं साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश सरकार के खालप जमकर नारेबाजी की दरअसल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने वाले बयान को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही थी। वहीं ब्यावरा के विधायक गोवर्धन दांगी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी जिसके बाद से सियासत मे भूचाल आ गया था।नतीजतन भोपाल सांसद एक हफ्ते बाद मैदान मे खुले तौर से शिकायत दर्ज कराने कमलानगर थाने पहुँची।