Loading...
अभी-अभी:

'भारत बंद' 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेताओं ने कांग्रेस को दिया अपना समर्थन

image

Sep 11, 2018

डब्बू ठाकूर - पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है। इस बंद के तहत सोमवार को 20 से ज्यादा विपक्षी दलों के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ देते हुए कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। देश के विभिन्न राज्यो सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी कांग्रेस के इस बन्द का खासा असर देखने को मिला है।

व्यपारियों का नही मिला समर्थन

कोटा नगर में कांग्रेसियों को व्यपारियों का नही मिला समर्थन सुबह से कांग्रेसी रेलवे स्टेशन से जय स्तम्भ चौक रैली निकाल कर व्यपारियों से दुकाने बंद कर समर्थन मांगते नजर आए। पर कोटा नगर को बंद कराने में कांग्रेसी विफल नजर आए। सुबह 9 बजे अपने समय पर नगर की सभी दुकाने शैक्षणिक संस्थान व पेट्रोल पंप खुली रही। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बतलाया कि सुबह सभी व्यापारियों से समर्थन मिला और दुकाने बंद रही पर हमने व्यपारियों से 12 बजे तक बंद रखने को कहा था इस लिए 12 बजे के बाद सभी दुकाने खुल गयी।

रैली निकालकर किया भ्रमण

कोटा ब्लाक के धर्म नगरी रतनपुर में महंगाई के विरोध में नगर कांग्रेस ने नगर  बंद कराया सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों, सब्जी मार्केट बंद रहा महंगाई के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी को व्यापारिक संगठनों व शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों ने अपना समर्थन दिया। बंद को सफल बनाने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी सुबह 8 बजे महामाया चौक पर इकट्ठा हो गए और रैली निकालकर भ्रमण करते हुए पूरे नगर को बंद कराया।