Loading...
अभी-अभी:

सेना के जवान का बैग चोरी, पुलिस तलाश में जुटी

image

Oct 18, 2016

बिलासपुर। ट्रेन में अमृतसर से बिलासपुर जा रहे सेना के जवान का एक बैग चोरी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच सफर के दौरान बैग गायब हो गया। तलाशी लेने के बाद भी उसका बैग नहीं मिला। झांसी पहुंचकर उसने इसकी शिकायत झांसी आरपीएफ और जीआरपी को दी। बदमाश उसका बैग चोरी कर ले गए, जिसमें नकदी व सामान रखा हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी व आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।