Oct 18, 2016
इंदौर। एमवाय अस्पताल में मंगलवार को कमिश्नर संजय दुबे ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला टॉयलेट में गंदगी को देखकर जिम्मेदार अधिकारियों औऱ स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। उसके बाद उन्होंने दरोगा और स्वीपर को दो घंटे टॉयलेट में बंद रखने की सजा सुना दी। दरअसल, मंगलवार को कमिश्नर संजय दुबे निरीक्षण पर एमवाय अस्पताल पहुंचे। जहाँ उन्होंने अस्पताल में गंदगी को देखकर जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर ने इसके बाद संबंधित दरोगा और महिला स्वीपर को दो घंटे तक टॉयलेट में बंद करने का दंड दिया। कमिश्नर एमवाय अस्पताल के कायाकल्प अभियान में जुटे हुए हैं। वह खुद आकर यहां हो रहे निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। इसी सिलसिले में कमिश्नर संजय दुबे आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे।








