Loading...
अभी-अभी:

कोंडागांवः सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारी एवं जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर सराहनीय प्रयास

image

Sep 27, 2019

गांधी जयंती के पूर्व सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारी एवं जवानों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सी/188 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जुगानी कलार के जवानों ने कमांडेड सुनील कुमार 188 बटा केंरिपु बल के दिशा निर्देशन पर जुगानी कलार के प्राथमिक शाला में छात्र-छात्राओं शिक्षकों व ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी विभाग के कार्यालय स्तर पर चलाया जा रहा है।

लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक और सजग बनने की अपील

इस कार्यक्रम में नीरी/जीडी कमलेश कुमार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को कैसे साफ सुथरा रखा जाए इसके बारे में जागरूक किया। साथ ही प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी लोगों को बताया गया। लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक और सजग बनने की अपील भी की गई। वही पौधारोपण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों जवानों ने आम जनों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया, ग्रामीणों को बताया गया कि कैसे पुलिस आम जनता से मेल मिलाप एवं आपसी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना चाहिए साथ ही स्वच्छ भारत कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सबसे अपील की गई।