Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ : सीएम रमन की विकास यात्रा पहुंची मस्तूरी

image

Jun 1, 2018

शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विकास यात्रा के साथ बिलासपुर के मस्तूरी में पहुंचे। मस्तूरी में मुख्यमंत्री ने जनता को सम्बोधित किया और भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों की जानकारी जनता को दी। सीएम ने यहां कई विकास कार्यों की शुरुआत भी की। 

मस्तूरी में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर सवाल करते हुए जनता से पूछा कि क्या कांग्रेस सरकार में किसी को एक रुपए किलो चावल और चना मिला है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जनता को ये विश्वास दिलाया कि प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी तो विकास के कामों को और तेजी से किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने यहां 217 करोड़ रुपए के 64 निर्माण कार्यों की सौगात भी दी। विकास यात्रा में करोड़ों रुपए के बोनस और चेक का वितरण किया।

14 जून प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं प्रधानमंत्री भिलाई में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में लगभग एक लाख से भी अधिक लोगों के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है प्रधानमंत्री यहां भाजपा की विकास यात्रा के पहले चरण के समाप्त होने के मौके पर आ रहे हैं प्रधानमंत्री इस दौरान प्रदेश की कुछ बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।