Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ के तापमान में आई गिरावट, लोगों को मिली राहत

image

May 15, 2019

ओम शर्मा : छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से तापमान में आयी गिरावट के चलते गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। अगर चार दिन पहले राजधानी रायपुर की बात की जाए तो तपमान लगभग 45 के आसपास था उस लिहाज से 3 डिग्री की गिरावट आई है। तापमान में गिरावट की वजह झारखंड से विदर्भ तक ट्रफ बनने के कारण है।

बता दें कि इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा भी आ रही है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो कल से फिर पूरे छत्तीसगढ़ में 2 से 3 डिग्री तापमान के बढ़ोतरी होगी। ऐसा रहा तो राजधानी रायपुर का पारा पहुंच 44 के आसपास पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक आरके वैश्य ने बताया कि साउथ छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आज बारिश हो सकती है। रायपुर का तापमान 42.1, बिलासपुर 43,पेंड्रा 39.0 अम्बिकापुर 38.4 डिग्री रहा है। कल से फ़ॉर तापमान में बढ़ोतरी होगी।दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म हो सकता है।