Oct 5, 2019
डब्बू ठाकुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शारदीय क्वांर नवरात्र पर्व के सातवें दिन रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर मां महामाया देवी की पूजा अर्चना दर्शन पश्चात प्रदेश की खुशहाली के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के साथ क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
सीएम भूपेश बघेल पहुंचे रतनपुर
धर्म नगरी रतनपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 3:30 बजे करीब रतनपुर सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम मां महामाया देवी की दर्शन पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। दर्शन पश्चात कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात वे भंडारा में शामिल हुए। जहां पर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, अटल श्रीवास्तव, महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर, विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसके पश्चात वे सायंकाल 4 बजे करीब जांजगीर चांपा के लिए रवाना हो गए।








