Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस कमेटी ने किया जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन, मोदी सरकार को बताया किसान विरोधी सरकार

image

Nov 9, 2019

मनोज मिश्रेकर : राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा धानखरीदी के मुद्दे को लेकर जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन स्थानीय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने किया गया। जिसमें जिलेभर से कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस धरना प्रदर्शन में केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया गया। 

2500 रूपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वादा
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने घोषणा पत्र में किसानों से 2500 रूपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का वादा किया गया था। जिसे पूरा करते हुए बीते वर्ष 2500 रूपये क्विंटल में किसानों का धान खरीदा भी गया। वहीं इस वर्ष भी 2500  रूपये क्विंटल धानखरीदी करने बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं केंद्र सरकार के द्वारा 2500 रूपये क्विंटल में धान खरीदी पर छत्तीसगढ़ से चावल नहीं लेने की बात कही गई है। 

कांग्रेस कर रही आंदोलन
इसके बाद कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन कर रही है। इसी के तहत राजनांदगांव जिले में भी सभी ब्लॉक मुख्यालय में आंदोलन किया गया और आज ब्लॉक मुख्यालयों के बाद जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके तहत राजनांदगांव शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन स्थल पर जिलेभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता पदाधिकारी और किसान शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवाज खान और शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा़ ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार किसान विरोधी है, वे छत्तीसगढ़ से चांवल नहीं खरीद कर किसानों का हित नहीं चाहा रही है। 

केंद्र की भाजपा सरकार को बताया किसान विरोधी सरकार 
केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ से 60% चावल की खरीदी की जाती थी लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा 2500 रूपये क्विंटल धान किसानों से खरीदे जाने के मामले में केंद्र ने कड़ा रुख अख्तियार किया है और 2500 रूपये में छत्तीसगढ़ से चावल नहीं लेने का फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार किसानों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रही है और वहीं केंद्र सरकार तक समर्थन मूल्य पर खरीदी करने को लेकर प्रदर्शन के माध्यम से बात पहुंचाई जा रही है। धरना स्थल पर सभी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया है।