Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस सरकार बनाम ऋण माफी अभियान

image

Mar 3, 2019

राम कुमार यादव : छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र मे किए ऋण माफी को बतौर अभियान शुरु कर दिया है। कर्जमाफी का लाभ मिलेगा ये बताने के लिए कांग्रेस के मंत्री औऱ विधायक इन दिनो अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को कर्जमाफी का सर्टिफिकेट बांटने में जुटे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ के स्वास्थ एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस ने रविवार को लुण्ड्रा में किसानो को ऐसे ही सर्टिफिकेट का वितरण किया। इधर विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के कर्जमाफी के तरीके को उनके घोषणा पत्र से उलट बताकर पलटवार किया है।

कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने लिया कार्यक्रमों में हिस्सा
छत्तीसगढ के कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने आज सरगुजा मे आय़ोजित कई कार्यक्रमो मे हिस्सा लिया। इस दौरान वो लुण्ड्रा मे आयोजित महिला शक्तिकरण के कार्यक्रम मे भी शामिल हुए। यहां पर सिंहदेव ने किसान कर्जमाफी के तहत किसानो को कर्जमाफी का सर्टिफिकेट दिया औऱ मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि कुछ लोगो द्वारा ऋणमाफी के मामले मे भ्रम फैलाया जा रहा है। लिहाजा किसानो के पास ऋणमाफी का प्रमाण सर्टिफिकेट के रुप में दिया जा रहा है। जिससे वो कई वर्ष तक अपने पास रख सकते हैं। 

विपक्ष का क्या है कहना
अपने व्यस्ततम दौरे के दौरान किसानो को प्रतीकात्मक रुप से दिए सर्टिफिकेट बांटने वाले टी.एस.सिंहदेव औऱ कांग्रेस पर भाजपा ने सवाल खडे कर दिए हैं। विपक्ष का कहना है कि 18 हजार करोड के ऋण को माफ करने के लिए बजट मे 4 हजार करोड का प्रस्ताव किसानो के साथ छलावा है। इतना ही नही भाजपा के प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह ने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बात को भी याद दिलाया। जिसमें उन्होने 10 दिन में कर्जमाफी करने नहीं तो मुख्यमंत्री को हटाने की बात कही थी।

ऋणमाफी दोनो दलों के लिए सरदर्द 
लिहाजा चावल औऱ किसानों की समस्या औऱ निदान की बात करते  ही छत्तीसगढ के हर नेता राजनीति करते हैं और ऐसे में अगर मौसम चुनाव को हो तो फिर सोने पर सुहागा। बहरहाल कुछ दिनो बाद लोकसभा चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के दोनो प्रमुख दल किसानों से जुड़ा कोई भी मुद्दा भंजाने में फिसड्डी साबित होने से बचने का प्रयास करेंगे लेकिन ऋणमाफी ऐसा मसला है जो दोनो दलों के लिए सरदर्द ना साबित हो सकता है।