Loading...
अभी-अभी:

बेटी को न्याय दिलाने दर दर भटक रहा परिवार, आरोपी गिरफ्त से बाहर

image

Jun 11, 2018

अपनी नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने के लिए छुईखदान क्षेत्र का एक साहू परिवार दर-दर भटक रहा है। अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में न्याय के लिए भटक रहे इस परिवार की पुलिस ने रिपोर्ट तो लिखी लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण के चलते आरोपी पुलिस गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है। 

छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी निवासी साहू परिवार के सदस्यों ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि उनकी बेटी के साथ बीते 3 जनवरी को गांव के ही आरोपी स्वरूप वर्मा ने अश्लील हरकत की। काफी मिन्नतों के बाद इस मामले में पुलिस ने 13 फरवरी को उनकी रिपोर्ट लिखी। जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 के अलावा लड़की के नाबालिग होने के चलते लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनिमय के अपराध पंजीबद्ध किया। लेकिन आरोपी स्वरुप वर्मा जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा के खैरागढ मंडल के कोषाध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं की। इस बीच आरोपी के द्वारा लगाये गए आवेदन को खैरागढ़ न्यायालय से खारिज कर दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती देख पीडि़त परिजनों ने उच्चन्यायाल की शरण मांगी रीट पिटिशन दायर किया। जिसपर 13 अप्रेल 2018 को उच्चन्यायालय के द्वारा आदेश पारित करते लिए पुलिस अधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया। इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों का कहना है कि आरोपी जिला पंचातय सदस्य का पति है इस वजह से उसे राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।    

परिजनों का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आने के बाद भी उन्होंने पुलिस के सामने आरोपी स्वरूप वर्मा की गिरफ्तारी की गुहार लगाई लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई। जबकि आरोपी गांव में ही रहता है। प्रेस कान्फ्रेंस में दिये गए आवेदन में पीड़ित के परिजनों ने कहा है कि आरोपी के द्वारा गांव में रहकर इस मामले में गवाहों को धमकाया जा रहा है। पीड़ि़त परिवार ने दुर्ग रेंज के आईजी को दिये ज्ञापन में उनसे आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की प्रार्थना की है।