Loading...
अभी-अभी:

गरियाबंदः नया धान उपकेन्द्र बनाने की मांग को लेकर पांच पंचायत के सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन

image

Nov 12, 2019

लोकेश सिन्हा - गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगे पांच ग्राम पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने किसान संघ के अध्यक्ष चन्द्रभूषण चौहान के नेतृत्व में संयुक्त कार्यालय पहुंच कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और ग्राम पंचायत मरौदा को नया धान उपार्जन केन्द्र बनाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते हुए किसान संघ के अध्यक्ष चन्द्रभूषण चौहान ने बताया कि पांच ग्राम पंचायत मरोदा, बेन्दकूरा, पारागांव, छिदौला और सढ़ौली पंचायत में करीब पांच हजार से अधिक किसान पंजीकृत है। इस क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

किसानों को धान बेचने के लिए तय करनी पड़ती है साधन जुटाकर लंबी दूरी

गरियाबंद मुख्यलय से बेन्दकुर की दूरी 15 किमी है। वहीं अन्य पंचायतों से भी 5 से 10 किमी की दूरी है। किसानों को धान बेचने के लिए साधन जुटाकर लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया में भी लेटलतीफी का खामियाजा उठाना पड़ता है और टोकन के लिए लंबी लाइन लगाने के बाद भी चार पांच दिन बाद धान बेचने का नंबर लगता है। इस क्षेत्र के पांच पंचायतों के किसानों की संख्या लगभग गरियाबंद आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कुल पंजीकृत किसानों की संख्या के आधे से अधिक है। इसे देखते हुए पृथक से धान उपार्जन केन्द्र बनाने की जरूरत है जिससे किसानों का समय भी बचेगा और सुविधा भी मिलेगी। पांचों ग्राम पंचायत के किसान चाहते है कि ग्राम पंचायत मरौदा में धान उपार्जन केन्द्र खोला जाए जिससे किसान आसानी से समर्थन मूल्य में अपना धान बेच सके।