Loading...
अभी-अभी:

डीजल चोरों को रंगे हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तारः एक आरोपी नाबालिग

image

Feb 16, 2019

सुनील पासवान- डीजल चोरी करते रंगे हाथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 90 लीटर डीजल, 4 बड़ी प्लास्टिक की जरकिन सहित स्कॉर्पियो को भी  बरामद किया।

लगातार मिल रही शिकायतों से पुलिस थी परेशान

बीती रात बरियो चौकी के अंतर्गत पुलिस ने डीजल चोरी करते चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया  कि लगातार एनएच 343 मुख्य मार्ग में डीजल चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ा दिए गए थे। इसी दौरान कल रात जब बरियो चौकी के शिव मंदिर के पास आरोपियों के द्वारा स्वराज माजदा वाहन से डीजल चोरी किया जा रहा था, उसी वक्त पुलिस ने उन्हें दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

बहुत ही सफाई से वे करते थे डीजल की चोरी

पुलिस ने बताया कि इनमें से एक मुख्य आरोपी मिस्त्री का कार्य करता था, जो ट्रकों में से डीजल निकालने का नया तरीका अपनाता था। जिससे सोए हुए ट्रक ड्राइवरों को कुछ पता नहीं चल पाता था और उनकी गाड़ी से डीजल साफ हो जाता था। पुलिस का मानना है कि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।