Loading...
अभी-अभी:

महासमुंदः कांग्रेस की चुनावी सभा से अब हो चुका है लोगों का मोहभंग

image

Apr 16, 2019

जितेन्द्र सिन्हा- कांग्रेस के स्टार प्रचारक व छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टीएस सिंह देव के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में असफल रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता। दरअसल स्वास्थ मंत्री टीएस सिंह देव महासमुंद लोक सभा छेत्र  के फिंगेस्वर विकासखण्ड मुख्यालय के राजमहल परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू के लिए चुनाव प्रचार में आये हुए थे। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुटा पाए, गिनती के कुछ ही लोग नजर आए। अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब लोगों का मोह चुनावी सभा से धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है।

हमें किसी धर्म व मजहब का सहारा नहीं चाहिए

वहीं टीएस सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा किया था, वो निभाया है। केंद्र में हमारी सरकार आई तो सभी किये गए वायदे को पूरा किया जाएगा। मतदाताओं का भरपूर सहयोग कांग्रेस को मिल रहा है। उनका देशद्रोह राष्ट्रवाद  तो हमारा राष्ट्रीयता है। हम किसी एक धर्म के नाम पर वोट नहीं मागते हैं। हम किसी एक ईश्वर के नाम पर वोट नहीं मागते हैं। रामजी हैं तो सबके लिए हैं उनके न्याय के सामने वोट मांगना उनके स्थान को प्रभावित कलंकित करने जैसा महसूस होता है। हम लोगों को किसी धर्म व मजहब का सहारा नहीं चाहिए। हम लोग सीधा मददाता के पास जायेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि हम प्रदेश में अच्छे सीट ला रहे हैं। यदि हमारा सात सीट से नीचे आया तो हम हार गए। साथ ही  रही बात भीड़ की तो हम खुद ही भीड़ ज्यादा नहीं बढ़ाने की बात अपने कार्यकर्ताओं को बोले थे।