Loading...
अभी-अभी:

खुंखार तेंदुए ने बुजु्र्ग पर किया जानलेवा हमला, घायल बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

image

May 11, 2019

लोकेश सिन्हा : गरियाबंद जिले के समीप ग्राम भैंसातरा निवासी दयाराम कमार जो कि आज अपने घर से लापता पालतू पशु की खोजबीन के लिए निकला हुआ था, जिसका गांव के आसपास कहीं भी पता नहीं चला। जिसके चलते बुजुर्ग ने पालतू पशु की तलाश करते हुए नजदीक के गांव दशपुर के जंगल जा पहुंचा। वही जंगल में दशपुर के नाम से एक छोटा सा डेम स्थित है। शायद पानी पीने जानवर यहां पहुंचे होंगे इसी सोच के साथ बुजुर्ग डेम के पास पहुंचा था कि पानी के समीप बैठा खुंखार तेंदुआ ने बुजुर्ग को देख एकाएक जानलेवा हमला बोल दिया। 

बता दें कि बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए जैसे-तैसे कर खूंखार तेंदुए से अपने आपको बचाया और उसे खदेड़ा। तब तक खुंखार तेंदुए ने बुजुर्ग के गर्दन को अपने जबडे़ व धारदार हाथों से बुरी तरह से नोंच डाला था और वहीं बुजुर्ग के शरीर में जगह-जगह नाखुन के खरोच लगे हुए हैं। जिसकी जानकारी गांव के लोगों को मिलते ही तत्काल वन विभाग को दिया गया। जिसके बाद तत्काल घायल बुजुर्ग को वन अमला एवं ग्रामीणों की मदद से गरियाबंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कर भर्ती किया गया है। उपचार के बाद घायल बुजुर्ग की स्थिति फिलहाल सामान्य है।