Loading...
अभी-अभी:

पुरानी रंजिश के चलते रिश्तेदारों ने पति को बंधक बना कर पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

image

Sep 10, 2018

डब्बू ठाकूर - पुलिस के अनुसार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम पहंदा की 22 वर्षीय महिला शनिवार की रात घर में अकेली थी रात करीबन 11:00 बजे उसका पति शौच के लिए बाहर गया था इस दौरान पड़ोस में रहने वाले दो रिश्तेदार घर में घुस गए उन्होंने महिला को पकड़ लिया तभी उसका पति घर पहुंचा दोनों युवकों ने उसके पति को बंधक बना लिया। उसके सामने ही पत्नी से दुष्कर्म करने लगे इस वारदात के बाद दोनों आरोपी भाग गए उसके चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित महिला व उसका पति बेलगहना चौकी पहुंचे।

पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस ने रात में ही उनकी पतासाजी शुरू कर दी पुलिस ने उनके घर में दबिश देकर दोनों आरोपी को पकड़ लिया उनके खिलाफ धारा 450, 376घ व 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। दरअसल पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है करीब साल भर पहले महिला ने अपने रिश्तेदार उत्तम पाव जो अभी जेल में है के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी फरार थे बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

SI से रिवाल्वर लूटकर किया था हमला

पीड़ित के साथ छेड़खानी के पुराने मामले में आरोपी रिश्तेदार को पुलिस गिरफ्तार करने उसके गाँव ग्राम पहंदा गई थी तब उसने बेलगहना चौकी प्रभारी पर हमला कर उनकी रिवाल्वर लूट ली थी इस दौरान उसके परिवार के दो सदस्यों ने भी पुलिस कर्मियों की पिटाई की थी।

दोनो आरोपी गिरफ्तार

बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि ग्राम पहंदा की रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म की 22 वर्षीय पीड़िता के साथ कतिथ तौर पर दुष्कर्म की शिकार हुई है पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।वहीँ दुष्कर्म के  दोनो आरोपी को अपने कब्जे में लेकर धारा 376 घ,450,506 के तहत मामला दर्ज कर जाँच कर रहे है।