Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः महापौर औऱ सभापति के लिए निर्वाचन प्रकिया संपन्न, कांग्रेस के महापौर और कांग्रेस के ही सभापति निर्वाचित

image

Jan 9, 2020

राम कुमार यादव - अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के लिए मतदान मतगणना के बाद महापौर औऱ सभापति के लिए भी निर्वाचन प्रकिया संपन्न हो गई। जिसमें कांग्रेस के डाँ अजय तिर्की महापौर और कांग्रेस की ही पार्षद अजय अग्रवाल सभापति के रुप मे निर्वाचित हो गए। इन दोनों पदों के लिए भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी तय किए थे, लेकिन मतदान के बाद उनको कांग्रेस प्रत्याशियों ने मात दे दी है। अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के 48 वार्डो मे 27 कांग्रेस पार्षद तो वहीं भाजपा के 20 पार्षद चुनकर आए थे। जिसके बाद आज महापौर और सभापति को चुनने के लिए पार्षदों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिसके लिए सुबह साढे दस बजे सबसे पहले पीजी कालेज के सभागार में सभी पार्षदों ने पद और गोपनयिता की शपथ ली। जिसके बाद महापौर और सभापति के निर्वाचन के लिए सभी साढे बारह बजे जिला पंचायत सभाकक्ष पहुंचे और फिर वहां सबसे पहले महापौर का चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी को 28 वोट वोट मिले औऱ भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रबोध मिंज को 19 वोट प्राप्त हुए। वहीं एक वैलेट पेपर में किसी पार्षद ने बिना मत दिए ही वैलेट पेपर को मतपेटी में डाल दिया था। इस तरह डाँ अजय तिर्की लागातर दूसरी बार अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर बन गए हैं।

लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने दर्ज की जीत

अम्बिकापुर नगर निगम मे कांग्रेस के महापौर और सभापति की जीत पहले से संभावित थी। लेकिन फिर भी प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया सुबह से जिसे के तीनों नगरीय निकाय चुनाव के लिए यहां तैनात थे, लेकिन एक तरफ अम्बिकापुर निगम और सीतापुर नगर पंचायत में कांग्रेस को जीत मिली। वहीं कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने बाजी मार ली है। लखनपुर में अध्यक्ष के रुप में भाजपा पार्षद सावित्री साहू तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के ही राम नारायण दुबे निर्वाचित हुए हैं। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी चिंता जाहिर की है।