Loading...
अभी-अभी:

कांकेरः लोक निर्माण विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा

image

Oct 2, 2019

सुशील सलाम – कांकेर में लोक निर्माण विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने कलेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को गढ़िया महोत्व कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर केएल चौहान ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता डी ऱाम को कार्य में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई थी। पीडब्लूडी के ईई डी राम ने आरोप लगाते हुए कहा कि कलेक्टर केएल चौहान ने उनके साथ सार्वजनिक तौर पर गाली गलौच की है और उऩ्हें कोतवाली थाने में घंटो बैठाकर पुलिस ने हिरासत में रखा था।

कलेक्टर की बदसलूकी से नाराज कांकेर जिलेभर के अभियंताओं ने तीन अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गढ़िया महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। इस बीच ग्रीन रूम का पर्दा बदलने को लेकर कांकेर कलेक्टर भड़क गए और ईई डी राम के साथ बदसलूकी कर दी। दूसरी ओर, कांकेर कलेक्टर के.एल चौहान ने कार्यपालन अभियंता को डांटने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि ईई डी राम को कार्य में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई थी। लेकिन उनके द्वारा ईई के साथ गाली गलौच नही की किया गया है। इधर, आक्रोशित इंजीनियरों ने कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी के नाम ज्ञापन सौपा है। कलेक्टर की बदसलूकी से नाराज कांकेर जिलेभर के अभियंताओं ने तीन अक्टूबर को एक दिवसीय अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।