Loading...
अभी-अभी:

50 वर्षीय महिला के साथ जंगल में गैंगरेप, महिला को मृत समझकर जंगल से भागे आरोपी

image

Jan 20, 2019

डब्बू ठाकुर : नगर की एक 50 वर्षीय महिला को जंगल के अंदर ले जाकर गैंग रेप किया गया है वही उसके साथ कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट की है। घटना बीते दिन परसों की बताई जा रही है इस मामले के आरोपी इस घटना के बाद फरार हो गए हैं। वही नगर के एक व्यक्ति ने  महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में ले जाकर इलाज कराया है। फिलहाल इस मामले में रतनपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर की एक महिला को मोहल्ले का ही युवक जंगल ले गया। जहां पर उसने अपने चार साथियों को फोन कर बुलाया। जिसमें से उसने और उसके एक साथी ने महिला के साथ गैंग रेप किया। वहीं बाकी लोगों ने उसके साथ लात घुसे से मारपीट की इस घटना में महिला बेहोश हो गई। तब आरोपी उसे मरा हुआ समझकर जंगल के अंदर छोड़ कर फरार हो गए। इसकी जानकारी लगने पर नगर के एक व्यक्ति ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया है। 

घटना के बाद महिला आज रतनपुर थाने में किसी तरह पहुंच गई। जहां पर उसने इस मामले की विस्तृत जानकारी रतनपुर थाना प्रभारी मान सिंह राठिया को दिया। तब रतनपुर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है । फिलहाल इस मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई भी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। रतनपुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके दिशानिर्देश पर जांच में जुटी हुई है।