Loading...
अभी-अभी:

अब हरेली तिहार के मौके पर गोधन न्याय योजना की होगी शुरूआत : कृषि मंत्री रविंद्र चौबे

image

Jul 16, 2020

गो-धन न्याय योजना को लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने पत्रकारों से चर्चा की है। रविन्द्र चौबे ने कहा है कि, जिस तरह से हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की और किसानों के साथ न्याय किया है, उसी तरह से अब हरेली तिहार के मौके पर गो-धन न्याय योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं।

बता दें कि, इस योजना से कृषि और कृषक दोनों ही मजबूत होंगे। जैविक खेती की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम है। गोबर खरीदी से किसानों को फायदा होगा। पशपालन को बढ़ावा मिलेगा। गाँव के किसान और समृद्ध होंगे। वहीं उन्होंने संसदीय सचिव, निगम मंडल की नियुक्ति पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही भाजपा के आरोपों पर पलटवार भी किया है।