Loading...
अभी-अभी:

कवर्धाः भारी बारिश से पंडरिया के हाफ नदी में वर्षों बाद आ गया बाढ़

image

Sep 9, 2019

प्रदीप गुप्ता - कबीरधाम जिले में भारी बारिश का असर देखा गया। जिले के सभी नदी नाले उफान पर रहे। पंडरिया का हाफ नदी में वर्षों बाद बाढ़ आ गया। जिसके कारण नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। बाढ़ का पानी कुंडा, पेड्री, खैरटुकरी सहित दर्जनों गांव में घुस गया। ग्राम डोमसरा में बाढ़ में तीन परिवार के 25 लोग फंस गये। जिन्हें 8 घंटे बाद रेस्क्यू किया। इस बीच जिला प्रशासन की बडी लापरवाही नजर आई। सुबह से ही नदी में बाढ़ आने तथा 25 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद भी समय पर बचाव दल नहीं पहुंच पाया। किसी तरह से 3 बजे टीम पहुंची भी लेकिन मोटर बोट ही चालू नहीं हुआ। ऐसे में चप्पू के सहारे बोट से नदी पार कराया गया। तब तक 3 ग्रामीण तैर कर वापस आ गये। जब तक बोट पहुंची, तब तक पानी भी उतर चुका था। अगर नदी का पानी और बढ़ जाता तो 25 लोगों की जान पर आन पड़ती। अच्छी बात यह रही कि हाफ नदी का बाढ़ शाम तक कम हो गया।

बारिश ने खोली प्रशासन की पोल

जिले में लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश ने प्रशासन की पोल खोल दी। प्राकृतिक आपदा की तैयारियां करने का दावा करने वाला जिला प्रशासन बाढ़ में फंसे 25 लोगों को बचाने तो पहुंची लेकिन तब तक बाढ़ का पानी भी उतर चुका था। दरअसल पंडरिया ब्लाक में हाफ नदी वर्षों बाद उफान पर थी, जिसके कारण नदी किनारे के गांव पेड्री, कुण्डा, खैलटुकरी सहित कई गांवों में पानी घुसा। ग्रामीण इस बीच किसी तरह से सुरक्षित स्थानों पर पनाह लिये। बाढ़ में फंसे प्यारे चंद्राकर के घर बरसी कार्यक्रम चल रहा था। जहां आसपास के गांव के रिश्तेदार पहुंचे हुए थे, लेकिन अचानक रात में बारिश होने से हाफ नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण चंद्रकार परिवार सहित दो अन्य परिवार के कुल 25 लोग फंस गये। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सुबह 8 बजे ही सूचना दी, लेकिन बचाव दल दोपहर तीन बजे पहुंचे। नदी पार करने बोट तो लाये, लेकिन वह भी स्टार्ट नहीं हुआ। ऐसे में बांस व चप्पू के सहारे नदी पार कराया गया। तब तक 4 बज चुके थे, हाफ नदी का पानी भी उतर चुका था। तब बोट से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। अच्छी बात रही कि हाफ नदी का पानी और नहीं बढा, अगर बाढ़ अधिक हुआ रहता तो बडा नुकसान हो सकता था क्येांकि बाढ़ से 15 से अधिक महिलाएं व छोटे बच्चे शामिल थे।