Nov 2, 2019
डब्बू ठाकुर - कोटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत करखा के आश्रित ग्राम नकटा बांदा में अपनी पत्नी की चरित्र शंका पर पति ने तीर मार कर घायल कर दिया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार महिला अंबिका बाई बैगा 25 वर्ष का उसके पति धनमान बैगा से आए दिन विवाद होता रहता था। पति धनमान बैगा अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में आये दिन वाद-विवाद होता था।
महिला का सिम्स बिलासपुर में चल रहा है इलाज
आज दोपहर अपनी पत्नी को घर के पास लगे जंगल ले गया और अपनी पत्नी पर अपने पास रखें जहरीले तीर से उसके पेट में वार कर दिया घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। तीर लगने के बाद महिला ने आवाज लगाई जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर महिला को घायल अवस्था पर देख तत्काल कोटा पुलिस व 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर 112 की टीम पहुंचकर तीर से घायल हुई महिला को 108 का इंतजार न करते हुए 112 में ही तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा लेकर पहुँचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। कोटा पुलिस फरार पति की तलाश में जुट गई है।








