Loading...
अभी-अभी:

जिले में कबीर पंथियों ने निकाली हजारों की संख्या में रैली, मीनू से अंडा हटाने को लेकर किया कलेक्टर घेराव

image

Jul 13, 2019

दिलीप साहू : छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में लगभग 35 लाख कबीर पंथ निवास करते हैं कबीर पंथ के सिद्धांत अनुसार उनका आहार-विहार सात्विक हैं। ऐसे में माँसाहारी में आने वाला अंडे को सरकारी स्कूल आंगनबाड़ी के माध्यम से भोजन में अंडा पुरुषा जाना कबीर पंथ को कष्टदायक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।    

कबीर पंथ कर रहा विरोध
वहीं पूर्व सरकार के द्वारा भी 2005/6 में यह निर्णय लिया गया था जिसका कबीर पंथ समाज की साथ अन्याय सात्विक आचार विचार के लोग के पुरजोर विरोध के चलते अंडे को मध्यान्ह भोजन के सूची से हटा दिया गया था।

अंडे को तत्काल हटाने की मांग
कबीर पंथ समाज हट पूर्वक आग्रह करते हैं छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों  के मध्यान्ह भोजन और आंगनबाड़ी की मेनू सूची से अंडे को तत्काल हटाया जाने की गुहार लगा रहे हैं और वही 17 जुलाई तक  अगर नहीं हटाया जाता तो कबीर पंथ के द्वारा पूरा जोर शोर से पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन कलेक्टर घेराव किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाब दारी शासन प्रसन की होगी।