Loading...
अभी-अभी:

नगर निगम की सामान्य सभा के बीच हुआ हंगामा, की जानी थी विभन्न मदों पर चर्चा

image

Jun 5, 2018

भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा आज आयोजित की गयी थी जिसमे विभन्न मदों पर चर्चा किया जाना था पर चर्चा के बीच में ही सत्ता पक्ष की महिला पार्षद और अधिकारियो के बीच नोकझोंक शुरू हो गयी जिससे सभा हंगामेदार हो गयी।

महिला पार्षदों ने की मनमानी

कांग्रेस की महिला पार्षदों ने अधिकारीयों पर मनमानी करने कमीशनखोरी व् अभद्रता पूर्वक दुर्वयवहार करने का आरोप लगाया वही अधिकारियो पर जनप्रतिनिधियों की बात न सुनकर शासन के दबाव में विपक्ष की बात मानने का आरोप लगाया जिससे गहमागहमी बढ़ गयी।

अधिकारी ने किया सदन का बहिष्कार

महिला पार्षद तुलसी पटेल ने अपने साथ बीती घटना का जिक्र करते हुए सात साल पहले जोंन के सुपरर्वाइज़र के द्वारा उनके साथ गाली गलौच करने की घटना बताते हुए अधिकारियो की मनमानी की बात कही जिससे पार्षद दल आक्रोशित हो उठे वही भविष्य इस तरह की घटना दोहराने पर अधिकारीयों की पिटाई करने की बात कही जिस पर अधिकारी नाराज़ होकर सदन का बहिष्कार कर दिए व् पार्षदों के खिलाफ एफ़ाइआर दर्ज कराने की बात कही ।

विकास के लिए पिसती जनता

मामले को बिगड़ता देख आयुक्त व् महापौर ने बीच बचाव करते हुए बात को सम्हाल तो ज़रूर लिया पर आज के सामान्य सभा में अधिकारी और जनप्रतिनिधि आमने सामने होते दिखे बहरहाल मामला सुलझ तो ज़रूर गया है पर इस पुरे विवाद के बीच में जनता अपने विकास के लिए पिसती ज़रूर दिखाई दे सकती है।