Loading...
अभी-अभी:

सीएम शिवराज की घोषणा इंदौर शहर में बनेगा फ्लाय ओवरब्रिज

image

Jun 5, 2018

इंदौर शहर को आने वाले 15 माह में एक ओर नई सौगात मिलेगी। पीपल्याहाना रिंग रोड पर बनने वाले फ्लाय ओवरब्रिज का शिलान्यास लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। पीपल्याहाना चौराहे पर फ्लाय ओवर की मांग लम्बे समय से चल रही थी। फ्लाय ओवर बनने के बाद अब यहां यातायात सामान्य हो जाएगा।

आए दिन पिपलिया हाने चोराहै पर लगने वाला जाम और यातायात स्थिति खराब होने के चलते यहाँ लम्बे समय से फ्लाय ओव्हरब्रिज की मांग की जा रही थी जिसके चलते अब पिपलियहाना चौराहे पर 40 करोड़ 50 लाख की लागत से ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य  आतिथ्य मैं शिलान्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी, महापौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर ही नहीं पूरे प्रदेश में विकास हुए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चिर परिचित शैली में प्रदेश में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि इंदौर में हुए विकास कार्य प्रदेश के लिए मील के पत्थर साबित होंगे। ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 15 माह में पूर्ण होगा। ब्रिज की लंबाई 711 मीटर लंबा व चौड़ाई 24 मीटर होगी जो कि छः लेन का होगा।