Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः कांग्रेस के गाने के नये विडियो से सियासत गरमाई, देखो आईना मोदी जी के नाम से जारी विडियो

image

Apr 12, 2019

रूपेश गुप्ता- रमन का उल्टा चश्मा की तर्ज पर नाम पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस करके नया वीडियो रिलीज़ किया है। देखो आईना मोदी जी के नाम से जारी इस विडियो में मोदी के दावों पर उन्हें आईना दिखाया गया है। इससे पहले अक्टूबर में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रमन का उल्टा चश्मा रिलीज़ किया था।

जानकार मानते हैं कि कांग्रेस के इस विडियो ने माहौल बनाने में दबरदस्त मदद की थी.। खासकर शहरी वोटरों को लुभाने में, इसके जवाब में बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के कुछ कलाकारों की मदद से जवाबी विडियो रिलीज़ किया था। लेकिन उसका वही हाल हुआ जो ज़्यादातर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का होता है। नए विडियो में निशाना सीधे मोदी पर है, इसलिए भाजपा इसे ओछी हरकत बता रही है।

भाजपा चुनावी माहौल में दर्ज करा सकती है आपत्ति

रमन का उल्टा चश्मा में केवल कलाकार थे, लेकिन देखो आईना मोदी जी में मोदी के डुप्लीकेट का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर भाजपा चुनावी माहौल में आपत्ति दर्ज करा सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आईना भेजा था। जिसमें उन्हें असलियत से रुबरु कराने का संदेश दिया गया था। अब ये नया विडियो चुनावी माहौल में क्या गुल खिलाता है, ये जानना बेदह दिलचस्प होगा।