Loading...
अभी-अभी:

विश्व संत ब्रह्म ऋषि श्री गुरुवा नंदजी स्वामी के सानिध्य में मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव 

image

Apr 12, 2019

विकास सिंह सोलंकी- विश्व संत ब्रह्म ऋषि श्री गुरुवा नंदजी स्वामी के सानिध्य में हनुमान जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में स्वामी जी की मौजूदगी में कल्याणकारी प्रार्थना होगी और सिद्ध मंत्र का आशीर्वाद भक्तों को मिलेगा।

कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल को लाभ मंडपम में किया जाएगा

उपरोक्त जानकारी देते हुए विश्व धर्म चेतना मंच के संदीप जैन व भारती धाकड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल को लाभ मंडपम में किया जाएगा। 16 तरह की कला की जानकारी गुरुवा नंद जी स्वामी गिफ्ट दुनिया भर में फैले हैं। पिछले कई वर्षों में स्वामी जी ने अपनी दिव्य शक्तियों से पीड़ित मानवता की सेवा की है। आम जनमानस के साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे कई लोगों ने स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया है। गुरुदेव की प्रेरणा से इंदौर में स्थित सिद्धेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट खोला जा रहा है जहां पर निम्न वर्ग की लड़कियों, महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका शुभारंभ 22 अप्रैल को स्वामी जी के हाथों होगा। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुदेव को सबसे ज्यादा भाषाओं का ज्ञान है, उन्होंने 187 देशों का भ्रमण धर्म प्रचार हेतु किया है। जिससे वे 16 कला सिद्धियों के जानकार हो गए हैं।