Loading...
अभी-अभी:

भगवा रंग में रंगा जांजगीर चांपा, भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ताओ ने निकाला नामांकन जूलूस

image

Nov 2, 2018

रवि गोयल : जांजगीर चांपा जिला गुरुवार को भाजपा रंग में रंग गया था चारों ओर कमल और भाजपा का झंडा लेकर कार्यकर्ताओ ने नामांकन जुलुस निकाली, जिले के छ: विधान सभा के प्रत्याशियो के साथ पार्टी पदाधिकारी और सांसद नामाकन रैली मे शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारो ने रैली मे कार्यकर्ताओ के माध्यम से  जमकर शक्ति प्रदर्शन किया साथ ही गाजा बाजा के साथ नारे बाजी करते नामांकन दाखिला करने पहुंचे। इस मौके मे नगर के कचहरी चौक नेता जी चौक मे आयोजित सभा के दौरान  जाम की स्थिति निर्मित हो गई। वही पार्टी के प्रत्याशियो ने अपने कार्यकर्ताओ को चुनाव मे सरकार के विकास कार्यो को लेकर जनता के बीच जाने की अपील की और भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।

उन्होंने कांग्रेस के विधायक को आडे हाथ लेते हुए उनके कार्यकाल मे विकास पर विराम लगने का आरोप लगाया और साथ ही पार्टी से बागी होकर हाथी की सवारी करने वाले प्रत्याशी भी बहुरुपिया कहते हुए सबक सिखाने का आह्वान किया। जांजगीर चांपा विधान सभा से नारायण चंदेल,पामगढ विधान सभा से अँबेश जांगडे अकलतरा विधान सभा से सौरभ सिंह,जैजैपुर विधान सभा से कैलाश साहू, सक्ती विधान सभा से मेघा राम साहू और चंद्रपुर विधान सभा से संयोगिता जुदेव ने नामांकन फार्म जमा किया।