Loading...
अभी-अभी:

कोंडागांव विधायक व छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विभिन्न वार्डों में किया भूमिपूजन

image

Oct 22, 2019

खिरेन्द्र यादव : कोंडागांव विधायक व छ ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में 30 लाख से अधिक के कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। जिसमें डोंगरिपारा,भगतसिह वार्ड,फॉरेस्ट कालोनी,कोपाबेडा वार्ड,महात्मा गांधी वार्ड में गांडा समाज हेतु 3   3 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन,मांझी डोंगरी पारा वार्दमे 5 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन बन्धापारा में सामुदायिक भबन व भेलवा पदर पारा में सांकृतिक भवन हेतु भूमिपूजन किया है।

नवीन अग्निशमन वाहन का लोकार्पण 
नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम में जिम का व्यायाम कर शुभारंभ किया। वहीं नगर सेना कार्यालय पहुंच नवीन अग्निशमन वाहन का लोकार्पण किया व नगर के हृदय स्थल बंधा तालाब के पास स्थित विहान समूह की दुकान पहुंचकर महिला समूह द्वारा निर्मित किये जा रहे है। इकोफ्रेंडली गोबर के दिये खरीदें व विहान के द्वारा निर्मित स्वादिष्ट नाश्ते का जायका भी उन्होंने लिया। विदित हो कि इस दिये की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है जो छग की बेहतरीन कदम साबित हो रहा है और जिससे सरकार की मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यबस्था को मजबूती प्रदान हो रही है।

विधायक मोहन मरकाम ने दी 10 लाख की स्वीकृति
भूमिपूजन के दौरान शहीद भगत सिंह वार्ड वासियों ने निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन के बाउंड्री वाल की मांग की, जिसपर विधायक मोहन मरकाम ने तत्काल 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। जिसपर समस्त वार्डवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई व सभी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, नगरपालिका अधिकारी सूरज सिदार नगर सेना कमांडेंट चौहन सहित भारी संख्या में वार्डवासी कार्यकर्ता व नगरपालिका परिषद कोंडागांव के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।