Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः दशहरा उत्सव में शामिल हुए विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने पर दिया जोर

image

Oct 9, 2019

बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में हुए दशहरा उत्सव में शामिल हुए विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बूढ़ापारा में सबसे व्यवस्थित दशहरा उत्सव होता है। भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है। बचपन में बैलगाड़ी में बैठकर रावण दहन करने जाते थे। आजकल रावण बहुत बढ़ गए हैं जिससे अन्याय भी बढ़ गया है और अब इसे मिटाना है। नई पीढ़ी मोबाइल में व्यस्त है। घर के बड़ों की जिम्मेदारी है अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की। रावण के दस सर दस बुराईयों के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने आव्हान किया है हम स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। हम प्लास्टिक मुक्त भारत बनाएं। भारत को नशा मुक्त करना है। वहीं रोजगारयुक्त भारत बनाकर भारत को श्रेष्ठ बनाने की ओर कदम बढ़ाएं। बूढ़ापारा सप्रे शाला मैदान में आतिबाजी के बीच विशालकाय रावण का दहन किया गया।

प्लास्टिक गौ माता के लिए मृत्यु का कारण बनता है

इस मौके पर समिति और मंचस्थ अतिथियों ने वन टाईम यूज होने वाले प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प लिया। महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि 9 दिन माता की पूजा करके भगवान रामचंद्र ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। पूरे विश्व मे भारत एक मात्र देश है जिनके त्योहारों को सबसे ज्यादा मनाया जाता है। पूरा शहर राममय हो गया है। आज रायपुर 7वें नम्बर पर सुंदर शहर बन गया है। गाय को हम माता मानते है लेकिन क्या हम इतने कठोर हो चुके हैं। क्या हमें गाय माता का ख्याल नहीं है कि प्लास्टिक का उपयोग बन्द कर दे। आपके संकल्प से कोई प्रतिमा तालाब में विसर्जित नहीं होती। प्रतिमाएं तालाब में विसर्जित होती तो लकड़ी और पैरा तैरता रहता। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि हम सब अहम घमंड को त्यागने पहुंचे हैं। प्लास्टिक के उपयोग करके प्लास्टिक फेंकते हैं, वह गौ माता के लिए मृत्यु का कारण बनता है। कपड़े के झोले सिलने वाली महिलाओं को बेरोजगार कर दिया गया है।