Loading...
अभी-अभी:

महासमुंद : भाजपा किसान मोर्चा ने किया हल्लाबोल का ऐलान, सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

image

Dec 10, 2019

रेखराज साहू : धान खरीदी के मुद्दे को लेकर जहां एक ओर किसान रोज कहीं न कहीं आंदोलन कर रहे है। वहीं भाजपा भी इस मुद्दे को भुनाने से पीछे नहीं हट रही है। भाजपा किसान मोर्चा ने आज महासमुंद में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेशभर में हल्लाबोल करने का ऐलान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि आज प्रदेशभर में धान खरीदी को लेकर किसानों में हाहाकार है। मौजूदा सरकार के नीति से किसान परेशान है, त्रस्त है लेकिन सरकार मस्त है जिसे लेकर भाजपा चरणबद्धआंदोलन करने जा रही है। 

बता दें कि, जिसके तहत आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर इसकी सूचना दी जा रही है। कल प्रदेश के 408 मंडलों में एक साथ भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी तो वहीं 13 दिसम्बर को प्रदेश के 1333 समितियों में भाजपा धान खरीदी के मुद्दे को लेकर हल्लाबोल प्रदर्शन करेगी। पूनम चंद्राकर ने यह भी कहा कि सरकार किसानों की चिंता नहीं कर रही है। खरीदी सिस्टम के तहत नहीं किया जा रहा है। सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है जिसके कारण किसान परेशान है।