Loading...
अभी-अभी:

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में भिड़े दो पक्ष, लड़की पक्ष के लोगों ने कर दी लड़के की पिटाई

image

Dec 10, 2019

मुकुल शुक्ला : सागर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में बयान दर्ज कराने आए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला लव मैरिज का है, जहां लड़की पक्ष शादी के विरोध में है। मंगलवार को जैसे ही दोनों पक्ष सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आमने-सामने हुए तो लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के से मारपीट करना शुरू कर दिया।

लड़के के बड़े भाई बाबू रोहित ने बताया कि उसका परिवार कृषि उपज मंडी के पास रहता है। 1 साल पहले उसके पिता इटारसी में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करते थे, वहीं पर उनका छोटा भाई सुंदर रोहित और सतना निवासी श्वेता बागरी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने घर से भाग कर शादी कर ली। करीब 1 साल तक दोनों साथ में रहे, लेकिन दो महीने पहले लड़की वालों को जानकारी लगी कि उनकी बेटी गुड़गांव में रहती है। इसके बाद लड़की के मामा का बेटा और परिजन गुड़गांव पहुंचे  और लड़की को लेकर सतना चले गए। मारपीट की घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची इसके बाद में कहानी का सुखद अंत हुआ और लड़की ने अपने बयानों में लड़के के साथ जाना स्वीकार कर लिया।