Loading...
अभी-अभी:

राजनंदगांवः महापौर ने पेश किया नगर पालिका निगम में अपने कार्यकाल का अंतिम बजट

image

Aug 28, 2019

मनोज मिश्ररेकर- नगर पालिका निगम में कल महापौर मधुसूदन यादव ने अपने वर्ष 2019-20 के लिए अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। महापौर ने निगम सभागृह में 71 लाख 65 हजार रूपये घाटे का बजट पेश किया। बजट को लेकर आयोजित हुई सामान्य सभा की बैठक में बीच-बीच में हंगामा भी होता रहा। वहीं राज्य शासन के द्वारा नवनियुक्त नामांकित पार्षद जी इस बैठक में शामिल हुए।

शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया

राजनंदगांव नगर पालिका निगम के महापौर मधुसूदन यादव ने कल अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए कहा कि हम शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं, हमारे नगर निगम की आये इतनी नहीं है कि हम अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी अपने आय स्रोतों से काम कर सकें। इस वजह से हमें घाटे का बजट पेश करना पड़ता है। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में अधिकांश घाटे का बजट पेश किए हैं। बजट पेश करते हुए महापौर ने कहा कि इस बजट में शहर की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रावधान किया गया है। वहीं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी बजट में शामिल किया गया है।

विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने कई मुद्दे पर सत्तापक्ष भाजपा को घेरा

नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान नगर निगम के विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने कई मुद्दे पर सत्तापक्ष भाजपा को घेरा। विपक्ष ने कुछ अखबारों की प्रतियां लहराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और शहर के बूढा़ सागर तालाब सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी सहित कई मुद्दों को उठाया। वहीं महापौर के द्वारा पेश किए गए बजट को खाली पुलिंदा बताया और नियम विरुद्ध सदन चलाने का आरोप भी लगाया। महापौर के द्वारा नगर पालिका निगम राजनांदगांव के वर्ष 2019-20 का 71 लाख 62 हजार रुपए घाटे का बजट पेश करते हुए बजट में गौठान निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण, अंडरब्रिज निर्माण, लोक कलाकार खुमान लाल साव की प्रतिमा स्थापना, खेल प्रतिभाओं को सम्मानित करने की योजना, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण पौनीपसारी योजना, मुख्यमंत्री पालिका बाजार योजना, पुराने बस स्टैंड में व्यवसायिक परिसर निर्माण , थोक मार्केट का निर्माण,  सोलर पावर विद्युतीकरण सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया है।