Loading...
अभी-अभी:

स्ट्रांग रूम में कैद ईव्हीएम मशीनों में छेड़छाड़ व गड़बड़ी की आशंका को लेकर कांग्रेसी सौंप रहे ज्ञापन

image

Dec 5, 2018

रोहित कश्यप - एक तरफ जहां पूरे प्रदेश में स्ट्रांग रूम में कैद ईव्हीएम मशीनों में छेड़छाड़ व गड़बड़ी की आशंका को लेकर  कांग्रेसी नेताओं और प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है कांग्रेसी कार्यकर्ता रात दिन एक कर स्ट्रांग रूम की रखवाली कर रहे है तो  कांग्रेसी नेता रोजाना निर्वाचन कार्यालय के दफ्तरों में पहुंचकर गड़बड़ी की आशंका जाहिर कर  निर्वाचन अधिकारियों को किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इस लिहाज से ज्ञापन सौंप रहे है ऐसे में  कांग्रेस पार्टी के लिए मुंगेली से राहत भरी खबर है।

दरअसल  मुंगेली जिले में कांग्रेसी  नेताओं ने किसी भी तरह की गड़बड़ी और छेड़छाड़ होने की संभावना से इंकार  किया है आपको बता दें कि मुंगेली जिला मुख्यालय से लगे चातरखार में  जिला निर्वाचन शाखा  ने स्ट्रांग रूम बनाया है  जहां मुंगेली जिले के मुंगेली और लोरमी  विधानसभा के ईव्हीएम  मशीनों को  रखा गया है स्ट्रांग रूम परिसर  में लगभग सभी पार्टी के कार्यकर्ता रतजगा कर पहरेदारी कर रहे है वहीं रोजाना पार्टी के प्रत्याशी और पदाधिकारी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे है।

इसी कड़ी में मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया निरीक्षण के उपरांत ईव्हीएम में गड़बड़ी की आशंका के सवाल पर  मीडिया से बात करते हुए  उन्होंने कहा कि यहाँ सब कुछ ठीक ठाक है प्रशासन पर हमें पूरा भरोसा है अन्य जगहों में भले ही गड़बड़ी की आशंका जताई जा  रही हो  मगर मुंगेली में इस तरह की कोई घटना नहीं घटी है और नहीं ऐसी कोई घटना घटने की संभावना है।