Loading...
अभी-अभी:

सूने मकान का ताला तोड़कर कर हुई जेवरात समेत लाखों की चोरी

image

Mar 2, 2019

मनोज कुमार यादव- सूने मकान का ताला तोड़कर कर चोर नगदी रकम समेत, 7 लाख के कीमती जेवरात ले भागे। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू करते हुए डॉग स्कवाड और फिंगर एक्सपर्ट की मदद ली गई। दर्री थाना अंतर्गत जमनीपाली इंद्राविहार कॉलोनी में निवासी शफीक खान का अपने परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया हुआ था। वापस लौटने के बाद घर का ताला टुटा हुआ देख कर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। दर्री थाना प्रभारी रधुन्दन शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंची। जहां जांच कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया गया, तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं बेडरूम के आलमारी का लॉकर से चोर सोने के जेवरात और नगदी रकम ले भागे हैं। जिसकी कीमत लगभग 7 लाख बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं चोरों को पकड़ने डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ड की मदद भी ली गई है।

रिटायर्ड के समय मिली मेहनत की कमाई चली गई

मकान मालिक शफीक खान ने बताया कि परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पूरा परिवार दो दिन पहले बाहर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। जहां आलमारी के लॉकर में रखे लगभग 5 लाख कीमती सोने के जेवरात और 2 लाख नगदी गायब थे। शफीक खान एनटीपीसी में कार्यरत था और उसे रिटायर्ड हुए कुछ ही साल हुए है। रिटायर्ड के समय जिंदगी भर की मेहनत की कमाई उन्हें मिली थी। उसके बाद उसने सुखमय जीवन जीने के लिए एक मकान और सोने के जेवरात, कुछ नगदी रकम घर पर रखे हुए थे, लेकिन चोरों ने मेहनत की कमाई पर डाका डाल दिया है। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों को बहुत जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। देखना होगा कि आखिर शातिर चोर पुलिस के हत्थे कब  लगता है।