Loading...
अभी-अभी:

खनन मंत्री प्रहलाद जोशी जनसंपर्क अभियान में शामिल होने पहुंचे रायपुर..

image

Sep 20, 2019

ओम शर्मा : केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री प्रहलाद जोशी शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। एअरपोर्ट पर सांसद सुनील सोनी समेत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रहलाद जोशी बीजेपी के सेवा सप्ताह, 370 हटाने को लेकर जन जागरण व जनसंपर्क अभियान में शामिल होने रायपुर पहुंचे है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी दुर्ग के जिला अस्पताल में सेवा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही भिलाई स्थित बीआईटी में जनसंपर्क अभियान में भी शामिल होंगे। 

बेंगलुरु के लिए होंगे रवाना
करीब शाम पांच बजे वो बेंगलुरु के लिए रवाना हो जायेंगे। रायपुर पहुंचने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा कि आर्टिकल 370 जो हमने रद्द किया उसके जनजागरण और सेवा सफ्ताह चल रहा है। सारे देश मे उस सेवा सफ्ताह के अवसर पर हर एक केंद्रीय मंत्री प्रदेशों में जा रहे है। सौभाग्य मानता हूं कि मैं छग पहुंचा हूं। यहां सेवा सप्ताह के कार्यक्रम और दुर्ग में जनजागरण के कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।